Showing posts with label इंतजार. Show all posts
Showing posts with label इंतजार. Show all posts
Thursday, 9 April 2015
Tuesday, 13 January 2015
Sunday, 12 October 2014
अहसास
एक अहसास
तेरे पास होने का
सिहरन
तेरी सांसों से छूने सा
खुशबू सी
हवा में यूँ फैल गयी
चटक सा गया हो
कोई फूल अधखिला
जाने क्या था
वो झुकी पलकों सा
चाँद के पार चला
कोई पंछी मनचला
जैसे कुछ कहने सा
वो पलक उठने सा
सूरज से, किरणों से
रौशन था सवेरा
इधर से उधर -
यहाँ से वहां
तूँ जैसे फैल रही
मैं तुम्हारा हूँ
जैसे तुम हूँ
तुम्ही हूँ।
Sunday, 27 May 2012
Hain Mere Bhi Kuchh Armaan...
देख के न देखे .... मुझे क्या ।
मैं थोड़े ही इस उम्मीद में हूँ
की मुझे ढूँढती होगी कोई नजर ,
या अनायास ही चमक उठेगी किसी की नज़र
मुझे पहचान कर ,
मेरी ओर उठेगी कोई निगाह या फिर
बस यूँ ही, औपचारिकता वश .....
मुझे थोड़े इंतज़ार है
किसी जाने अनजाने पुकार का
जो मुझे बाहर खींच लाये
इस एकाकीपन से..... ।
क्यूँ मैं शामिल करना चाहूँगा
किसी को अपने ख्वाबों में
क्यूँ साझा करना चाहूँगा किसी से
अपनी खुशियाँ , अपने ग़मो -दर्द
मैं चुपचाप अकेले ही चलने का आदि हूँ अबतक
क्यूँ मैं तलाशूंगा कोई साथी , कोई हमसफ़र .....
हाँ, सब चले जाओ
मुझे अकेला छोड़ कर .....।
* * *
कसक उठती है इस दिल में तो क्या ?
तड़प उठता है ये दिल तो क्या ?
ये दिल रोता हो तो क्या ?
बंद करके इसे किसी ताबूत में ,
दफ्न कर दूंगा कहीं सीने में ....
दर्द इस दिल के
इस दिल को ही सहने होंगे,
...... क्योंकि मैं कुछ महसूस नहीं करता ।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Images : courtsy google



