Showing posts with label politics. Show all posts
Showing posts with label politics. Show all posts

Tuesday, 7 May 2013

। प्रहसन ।

 
 पर्दा अभी उठा नहीं था । पर्दे के पीछे से आवाजें आ रही थी -
     " भौं ... भौं ...       भौं ... भौं ...!!! "
           " भौं ... भौं ...       भौं ... भौं ...!!! "  .......

      आवाजें धीरे-धीरे नजदीक आती हैं और अंततः पर्दे  के पास तक पहुँच जाती हैं । पर्दा उठता है । मंच पे हल्की ग्रे लाईट है । वीरान और अस्त व्यस्त शहर के किसी कोने का दृश्य है । कुत्तों के दो झुण्ड आमने- सामने एक दूसरे पर भूंक रहे हैं-

     " भौं ... भौं ...       भौं ... भौं ...!!! "
     " भौं ... भौं ...     भौं ... भौं ...!!! "   -----1, 2, 3, 4,......

       
तभी ऊपर से मांस का एक लोथड़ा आ कर उनके बीच गिरता है । दोनों झुंडों का भूंकना बंद हो जाता है और वो एक साथ उस लोथड़े पर टूट पड़ते हैं । छीना-झपटी शुरू हो जाती है। जिसे जितना टुकड़ा मिला वही ले कर वो झुण्ड से थोड़ा अलग आ जाता है । शांति से अपने टुकड़े को हजम करने के बाद वह फिर से अपने झुण्ड में आ जाता है । थोड़ी देर बाद जब सभी अपने अपने हिस्से ख़त्म करके अपने-अपने झुण्ड में वापस आ चुके होते हैं , एक कुत्ता जिसके हिस्से में हड्डी आयी थी, अब भी उसे चबाने में मस्त था । दोनों झुंडों के सभी कुत्तों की आँखें उसी पर टिकी है । भूँकने की आवाज फिर से शुरू होती है। पहले एक दो शुरू करते हैं फिर धीरे -धीरे सभी मिलकर उस एक पे भूँकने  लगते हैं ।

         "भौं ... भौं !!.       भौं ... भौं ... भौं !!!      भौं ... भौं ...       भौं ... भौं ...!!!! "

         थोड़ी देर बाद वह कुत्ता हड्डी वहीँ छोड़ अपने झुण्ड में शामिल हो जाता है । कुत्तों के दोनों झुण्ड फिर से एक दूसरे पर भूँकने  लगते हैं ।


           " भौं ... भौं ...       भौं ... भौं ...!!! "
                 " भौं ... भौं ...       भौं ... भौं ...!!! "   -----1, 2, 3, 4,......

         पर्दा गिरता है । भूँकने आवाजें अब भी आ रही है । फिर ये आवाजेंधीरे-धीरे दूर जाती हुई नेपथ्य में विलीन हो जाती है। 

Monday, 25 March 2013

द्वेष रहित सपनों का संसार (A conflict-less world of dreams )!




























न बंधने दें 
रंगों को 
रूढ़ प्रतीकों में-
गोरा - सांवला 
उजला - काला 
भगवा - हरा 
लाल - नीला 
या और भी कई ।
सबको मिलने दें आपस में 
मुक्त होकर 
उनके प्रतीकों के द्वन्द से ।

जरूरी नहीं है 
कि वो मिलें इस तरह 
कि हो जाएँ एकरूप,
क्योंकि इस तरह जन्म लेगा
फिर कोई नया रंग
अपने नए प्रतीकों- 
सिद्धांतों में रूढ़ होकर 
अपने खुद के 
पूर्वाग्रहों के संग ।


उन्हें मिलनें दें आपस में 
अक्षुणण रखते हुए अपनी विशेषताएं 
ताकि वो मिलकर 
एक खूबसूरत संसार बनाएं-
तितली के परों जैसा 
मोर के पंख जैसा 
या बारिश के बाद के 
इन्द्रधनुष जैसा 
   - द्वेष रहित सपनों का संसार !




These colours -
'Black-White & Gray
Saffron & Green
Red & Blue
Pink & Violet
And many others'
- Don't keep them
In separate boxes
Symbolizing
Different conflicting perspective.
- Don't confine them
To limited boundary (of any bloc)


Let them flow freely
To mingle within themselves.
But be cautious-
Don't pour them all
In a new container
As again they will be stiffed
As a new symbol
With its own hue and saturation.

Let Them combine together
With all There essence unaltered
To form a Picturesque world
Consisting of vibrant colours
Like - wings of butterfly
Like - feather of peacock
Like - a rainbow
In rain-washed sky
- A conflict-less world of dreams !




Tuesday, 6 November 2012

यक्ष प्रश्न

Today every essential commodity is being guarded by some handful of people. They misuse the power, which was originally given to them for judicial management of those for good of masses. They abuse the people who really need them, to fulfill their own selfishness and masses are left to anguish.



 हर घाट पे
पहरेदार है
एक अदृश्य यक्ष  ;

उन्ही को उपलब्ध है
झीलों का पावन पवित्र  जल
जो उत्तर जानते हैं
उसके सवालों का .....

पर जिनके सामने
सुरसा के मुख सा फैला है
ज़िन्दगी का सवाल
क्या आश्चर्य की वो अनसुनी कर दें
अदृश्य यक्ष के सवालों को;
या सुने भी तो
वो प्यास  से तड़पते जीव
क्यूँ कर दे पाएंगे ज़वाब
उन बड़े -बड़े गूढ़ सवालों का ।

यानि मरना बदा  है 
या प्यास से
या शाप से
हाँ ! जो खुश कर सकते हैं
यक्ष को
जो दे सकते हैं जवाब
उनके सवालों का
उनके लिए हाज़िर है
पूरा सरोवर ।
उनको दी जा सकती हैं
कुछ और भी रियायतें
यथा जीवन दान
किसी प्रिय बंधू का ,
और यदि समीकरण  सही बैठ गया
फिर तो वल्ले वल्ले ;
आपके सारे बंधू बांधव
स्वस्थ हो जाएंगे-


बिलकुल हृष्ट-पुष्ट ।











The story in background is an excerption from the great epic- "MAHABHARAT". the story is like once during period of excilation PANDAWAS felt thirsty. One by one the went to the pond where a YKSHA asked them to answer there question if the want to take water from the pond, as the pond was under his guard. Thirsty PANDAWAS didn't heed him. and eventually died. At last the eldest brother came who pleased the YAKSHA not only by his answers but also by his conduct. And thus not only he got opertunity to take water but also got lives of his brothers as bonus.

Of course the motto and theme of the original story is not like that depicted here but don't take it other wise.


Thanks,
And if you have read it please let me know your view.

Images : courtsy google
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...